{"_id":"5f3182ce8ebc3eaac749eeea","slug":"barish-firozabad-news-agr4543648103","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़क, सर्विस रोड और गलियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़क, सर्विस रोड और गलियों में भरा पानी
विज्ञापन
सोमवार को झमाझम बारिश के बाद मथुरा नगर रोड पर जलभराव के बीच निकलते वाहन।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश का पानी सड़कों, सर्विस रोड और गलियों में भरने से परेशानी झेलनी पड़ी। सर्विस रोड की दुकानों में भी पानी भर गया। हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों की गति थम गई। गांधी पार्क, मेडिकल कॉलेज परिसर में इतना पानी भर गया कि लोगों को दो पहिया वाहन पैदल खींच कर ले जाने पडे़। करीब 40 मिनट की बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी।
दोपहर करीब ढाई बजे बारिश शुरू हुई और 40 मिनट तक होती रही। मेडिकल कॉलेज परिसर जलमग्न हो गया। दोनों साइड में सर्विस रोड पर भी पानी भर गया। नेशनल हाईवे स्थित जाटवपुरी चौराहा पर भी पानी पहुंच गया। हाजीपुरा और रामगढ़ रोड पूरी तरह से जलमग्न हुए तो कोटला रोड, जलेसर रोड, नई बस्ती, करबला, सुभाष तिराहा से लेकर गांधी पार्क, आर्यनगर, गांधी पार्क में भी पानी भर गया। सबसे अधिक दिक्कत सर्विस रोड के दुकानदारों को हुई। रोटरी मार्केट, नगला बरी और जाटवपुरी चौराहा के पास कई दुकानों में पानी घुस गया। महादेव नगर से द्वारिकापुरी होते ही कोटला रोड की ओर जाने वाला नाला भी ओवर फ्लो होने के साथ ही प्लाटों में पानी भर गया। मोहल्ला कोटला राजाराम की पुलिया के साथ भोजनपुरा को जाने वाले रास्ते भी जलभराव हो गया। एसआरके पीजी कॉलेज के सामने हनुमान रोड पर भी जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कस्बों में भी जलभराव
खैरगढ़/मक्खनपुर। मक्खनपुर स्थित सदर बाजार से बिल्टीगढ़ चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते के साथ स्टेशन मार्ग, सदर बाजार, जिजौली गांव को जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया। खैरगढ़ में नाले नालियां और तालाब पहले से चोक होने से बारिश के बाद पानी ही पानी दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
जल निकासी के लिए दौड़ी टीम
बारिश थमने के बाद चंद्रवारगेट, पेमेश्वर गेट, महादेवनगर, टापाकलां क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए नगर निगम की टीम सक्रिय हो गईं। जलकल विभाग की टीम ने ट्रॉली लगाकर पानी की निकासी कराई।