{"_id":"6a39813a0a0dc2d2ee09b005","slug":"barged-into-a-liquor-shop-and-looted-cash-and-other-items-firozabad-news-c-25-1-agr1016-1091272-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शराब की दुकान में घुसकर नकदी और अन्य सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शराब की दुकान में घुसकर नकदी और अन्य सामान लूटा
Tue, 23 Jun 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। दुकान खोलने पर कुछ लोगों ने देशी शराब की दुकान में घुसकर लूटपाट की। साथ ही सीसीटीवी एवं अन्य सामान को तोड़फोड़ दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित दुकान संचालक ने आरोपियों के खिलाफ नगला खंगर थाने में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जनपद इटावा के थाना जसवंतनगर के नगला राजजीत निवासी अशोक कुमार का नगला खंगर क्षेत्र के गांव कौरारी खेड़ा में देशी शराब का ठेका है। आरोप है कि गत 18 जून को दोपहर तीन बजे करीब शिववक्त सिंह तोमर उर्फ बड़े व तीन अन्य व्यक्ति पीड़ित की दुकान पर आए। जहां उन्होंने सेल्समैन लाखन सिंह निवासी नगला बरी से अभद्रता करते हुए पीड़ित से फोन पर बात कराई। आरोपियों ने गत 19 जून से दुकान नहीं खोलने की धमकी दी। गत 21 जून को सेल्समैन दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी गिरिंद सिंह राठौर, छोटू, राहुल व पवन निवासीगण कौरारी खेड़ा खुर्द नगला खंगर पीड़ित की दुकान में घुस आए। उन्होंने आते ही गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे 1993 क्वार्टर देशी शराब, 46,240 रूपये की नकदी, पीओएस मशीन, इन्वर्टर-बैटरी तथा सीसीटीवी लूट लिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। नगला खंगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।