{"_id":"697bcc0eb5be6300020ff918","slug":"bareilly-bandikui-passenger-train-starts-from-today-will-not-come-to-tundla-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-166452-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बरेली-बांदीकुई पैसेंजर आज से शुरू, नहीं आएगी टूंडला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बरेली-बांदीकुई पैसेंजर आज से शुरू, नहीं आएगी टूंडला
Fri, 30 Jan 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। कोरोना काल से बंद पड़ी बरेली-टूंडला-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। रेलवे ने ट्रेन को टूंडला जंक्शन तक लाने के बजाय मितावली से वाया एत्मादपुर चलाया है।
ट्रेन संख्या 54356 (बरेली-बांदीकुई) 30 जनवरी से और 54355 (बांदीकुई-बरेली) 31 जनवरी से दैनिक चलेगी। इसमें कुल 12 जनरल कोच होंगे। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप प्रधान के प्रयासों से ट्रेन तो शुरू हुई, लेकिन ट्रेन के टूंडला नहीं आने से क्षेत्रीय जनता हताश है। उत्तर मध्य रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने कहा कि वह रेलमंत्री से टूंडला स्टेशन मितावली से टूंडला और फिर यहां से एत्मादपुर होकर आगरा, बांदीकुईं के लिए मांग करेंगे ताकि स्थानीय लोगों को असुविधा न हो।