{"_id":"582f46804f1c1b57258fea0c","slug":"banks-engaged-in-the-line-of-old-deteriorated-health-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में लगे वृद्ध की बिगड़ी तबीयत, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लाइन में लगे वृद्ध की बिगड़ी तबीयत, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम, पीएम के खिलाफ नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
बैंक के बाहर नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े वृद्ध की तबीयत खराब हो गई। परिवारीजन रिश्तेदार के घर ले गए वहां उनकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा कर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊर्दूनगर निवासी मुकीम का कहना है कि पिता तमन्नाशाह (70) सुबह करीब चार बजे मां गुड्डू देवी के साथ रामगढ़ स्थित गुड्डू मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर कतार में लग गए थे। खाता मां के नाम है। पांच बजे करीब मुकीम भी पत्नी तब्बसुम और भाई मुफीद के साथ पैसे बदलने बैंक पहुंच गया। दोपहर करीब एक बजे तमन्नाशाह ने बताया कि घबराहट हो रही है, मुफीद पिता को लेकर घर चल दिया। रास्ते में तबीयत बिगड़ी तो मुफीद रास्ते में शब्बीर की हवेली मोहल्ला गालिब नगर निवासी फूफा अनीश के घर पिता को लेकर पहुंचा। यहां तमन्नाशाह की मौत हो गई। लाइन में घंटों खड़े होने के कारण बीमार होने और फिर मौत की घटना से गुस्साए लोगों ने कोहेनूर रोड पर हाईवे जाम कर दिया। प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थाना रामगढ़ पुलिस ने जाम खुलवा दिया। परिवारीजन तमन्नाशाह का शव लेकर अपने घर पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
तीन दिन से लगा रहा था बैंक का चक्कर
मुकीम का आरोप है कि पिता के नाम कोई बैंक खाता नहीं था। जनधन योजना के तहत मां गुड्डो देवी ने अपना खाता खुलवाया था। दो दिन पूर्व मां और पिता रुपये जमा करने के लिए गए थे। बैंक कर्मचारियों ने रुपये लेने से इनकार कर दिया। गुरुवार को भी बैंक गए, लेकिन न तो रुपये जमा हो सके और न ही बदले गए। शुक्रवार सुबह फिर तड़े ही बैंक पहुंच गए थे। पिता तमन्नाशाह की पहचान क्षेत्र में नल मिस्त्री के रुप में थी।