{"_id":"57ec1e3a4f1c1b537c575b23","slug":"bani-na-baranat-banee-baraata","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनइ न बरनत बनी बराता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनइ न बरनत बनी बराता...
Amar Ujala
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
लेबर कालोनी में धूमधाम से निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबर कालोनी में धूमधाम से निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात
दो दर्जन अधिक झांकियां, काली अखाड़े, बैंडबाजे रहे आकर्षण का केंद्र
बनइ न बरनत बनी बराता। होहिं सगुन सुंदर सुभदाता।
चारा चासु बाम दिसि लेई। मनहुं सकल मंगल कही देई।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कालोनी की श्रीराम बरात बुधवार को रात्रि आठ बजे पेमेश्वर गेट स्थित पथवारी माता मंदिर से प्रारंभ हुई। श्रीराम बारात में दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां, बैंडबाजे, काली अखाड़े, ऊंट, घोड़े आकर्षक का केंद्र रहे।
पेमेश्वर गेट स्थित पथवारी माता मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम बरात का शुभारंभ भगवान श्रीराम-लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतार किया। भगवान श्रीराम बरात के लिए शोभायात्रा मार्ग को तोरण द्वार व आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। प्रभु श्रीराम बरात में दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इसके अलावा भगवान शंकर की बारात, काली अखाड़े दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। श्रीराम-लक्ष्मण, मां जानकी के डोले का मार्ग में जगह-जगह आरती उताकर स्वागत भव्य किया गया। प्रभु श्रीराम की बारात पथवारी माता मंदिर चंद्रवार गेट से प्रारंभ होकर अग्रवाल धर्मशाला, छपैटी, स्टेशन रोड होते हुए लेबर कालोनी जनकपुरी में पहुंच कर संपन्न हुई।
यह झांकियां रही शामिल
रामबारात में शेर पर सवार मां दुर्गा, बांके बिहारी, साईं बाबा, नरसिंह भगवान, राम-रावण युद्ध, सीता हरण, काली पर सवार भगवान शंकर, भगवान गणेश जी, राधा-कृष्ण की झांकी, ब्रह्मा जी, भगवान विष्णु-लक्ष्मी, राम दरबार, पूतना बध, भीष्म पितामह, कैलादेवी मंदिर की झांकियां प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
मुख्य डोले के आगे चल रहे थे पदाधिकारी
रामबारात में किशन यादव, महंत रमेशानंद, सनिल भारद्वाज, प्रशांत गुप्ता, मोहित ठाकुर, पंकज भारद्वाज, मुकेश शुक्ला, क्षितिज अग्रवाल, सिद्धार्थ त्रिपाठी,पूरनचंद्र वर्मा, गौरीशंकर शर्मा, अनुराग मिश्रा, गुरुदत्त गोस्वामी, डा. विवेक भदौरिया, जीतेश गुप्ता, डा. नगेंद्र सिंह, गौरव वर्मा, मनीष कुमार, सिद्धार्थ त्रिपाठी, महेंद्र यादव, दर्शन यादव, नीरज शर्मा, मनोज गुप्ता, सनी यादव शामिल रहे।