फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle worker dies under suspicious circumstances, blame on finance employees

Firozabad News: चूड़ी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फाइनेंस कर्मचारियों पर आरोप

Wed, 17 Apr 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Bangle worker dies under suspicious circumstances, blame on finance employees
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र में चूड़ी मजदूर की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मौत हो गई। परिवारीजन का आरोप है कि शाम को फाइनेंस कर्मचारी मजदूर को अपने साथ ले गए थे। शौचालय में बंदकर मजदूर को पानी पिलाया। इसके बाद वह उसे वह घर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


श्याम नगर सैलई निवासी वेद प्रकाश (44) चूड़ी मजदूर है। कुछ समय पहले उसने फाइनेंस कंपनी से कुछ रुपये लोन लिया था। दो माह से किसी कारण वश किश्त जमा नहीं हो पाई थी। आरोप है कि कंपनी के दो कर्मचारी देर शाम साढ़े सात बजे उसके घर पर तगादा करने गए थे। वेद प्रकाश के एक परिवार के सदस्य ने बताया कि दोनों वेद प्रकाश को साथ ले गए थे। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे वे उन्हें मकान के पास छोड़ गए थे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया। तबीयत ठीक होने के बाद परिजन घर ले गए थे। देर रात फिर तबीयत खराब होने से उनकी घर पर मौत हो गई। इंटरनेट पर प्रसारित 43 सेंकेंड के वीडियो में वेद प्रकाश ने बताया कि फाइनेंस कर्मियों से उन्होंने मंगलवार को किश्त देने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने गाली गलौज कर शौचालय में बंद कर दिया। थाना प्रभारी रामगढ़ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एक फाइनेंस कर्मचारी पर आरोप लगा रहे है। सीसीटीवी की जांच की गई है। दो माह से किस्त रुकी होने के कारण कर्मचारी मृतक के बुलाने पर ही आया था। पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed