{"_id":"6aad89cc726ac30d730314f5","slug":"bangle-joining-worker-hangs-family-dispute-dies-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-185316-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पारिवारिक कलह में फंदा पर लटका चूड़ी जुड़ाई मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पारिवारिक कलह में फंदा पर लटका चूड़ी जुड़ाई मजदूर, मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव दौकेली में शुक्रवार को एक चूड़ी-जुड़ाई मजदूर, किशन प्रताप (42) का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
गांव दौकेली निवासी किशन प्रताप चूड़ी जुड़ाई का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को पारिवारिक कलह के चलते वह घर से निकल गया और कुछ दूरी पर एक पेड़ पर फंदे से लटक गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव को पेड़ पर लटका पाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। किशन प्रताप अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते फंदे पर लटकने से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।