फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Baba Saheb's grand procession will be held on 20 April

Firozabad News: बाबा साहेब की भव्य शोभायात्रा 20 अप्रैल को निकलेगी

Mon, 07 Apr 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's grand procession will be held on 20 April
आंबेडकर जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारी
फिरोजाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्म महोत्सव समिति के तत्वावधान में 20 अप्रैल को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दो दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। 14 अप्रैल को रसूलपुर स्थित आंबेडकर पार्क पर माल्यार्पण और संगोष्ठी का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब की शोभायात्रा के दौरान इस बार कुछ नया देखने को मिलेगा। बाबा साहब के जीवन पर आधारित अनेकों झांकियां शामिल होंगी। इसमें एक डोला मुख्य तथा एक छोटा डोला होगा। इसके साथ बैंडवाजों, ऊंट, घोड़ों के साथ ग्रामीण अंचल से कई झांकी शामिल होंगी। केडी जाटव ने कहा कि 14 अप्रैल को आंबेडकर पार्क रसूलपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संगोष्ठी का आयोजन होगा। 20 अप्रैल को नई बस्ती स्थित आंबेडकर भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि फ्रेंड्स ग्लास के पास मंच बनाकर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। धमेंद्र कुमार,अरविंद कुमार ने कहा कि निगम प्रशासन शोभायात्रा मार्ग के दोनों ओर झालरों से भव्य सजावट कराएं। इस दौरान लोकेश पिप्पल, सूरज किरन सच्चिदानंद, वीरेंद्र सुमन, भूप सिंह निगम, राजकिशोर, भागीरथ, हरिविलास, रवि आनंद, प्रीती बौद्ध, नाथूराम, जिमीपाल सिंह, ब्रजेश बिट्टी, सुशील जाटव, दीपक बोहरे, हरीश पहलवान, भुवनेशचंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed