फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Azad Nagar bullies in broad daylight raid

बदमाशों का दिन दहाड़े आजाद नगर में धावा

Tue, 10 Feb 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
 आजाद नगर स्थित राजू यादव के घर बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया।
विज्ञापन
लुटेरों ने राजू के पुत्र राजा के हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी नकदी और आभूषण लूट कर ले गए। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया था परिवारीजन भतीजी की शादी की तैयारियों के लिए बाजार गए हुए थे।


लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर माल गोदाम के सामने राजू यादव परिवार के साथ निवास करते हैं। जबकि राजू के मकान के ठीक सामने साढ़ू भी परिवार के साथ रहते हैं। साढू की पुत्री की शादी की तैयारियों के संबंध में राजू की पत्नी घर पर बेटे राजा (14) को छोड़कर बाजार गई थीं। उनके जाने के कुछ देर बाद ही तीन से चार बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने राजू को दबोच लिया। उसके हाथ पैर बांधकर एक कमरे में डाल दिया।


इसके बाद घर में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। जब राजू की पत्नी घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंच गए। राजा को कमरे से बाहर निकाल उसके हाथ पैर खोले गए। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ सदर जगदीश सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया। थानाध्यक्ष से बात कर जानकारी की जाएगी। यदि लूट की घटना हुई है तो बदमाशों को जल्द दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed