फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ayushman cards were made for 70 people at the health fair.

Firozabad News: स्वास्थ्य मेले में 70 लोगों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड

Tue, 23 Sep 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards were made for 70 people at the health fair.
सांकेतिक 
जसराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना पर महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान मौजूद लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। 70 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जसराना सीएवसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया। इस दौरान कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों का उपचार निशुल्क कराया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग अस्पतालों से आए विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को दवा का वितरण करने के साथ ही उन्हें बीमारियों से बचने की सलाह दी गई। मेले के दौरान टीवी, कैंसर से पीड़ित मरीजों की काउंसलिंग की गई। लोगों को तंबाकू एवं शराब का सेवन करने से बचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामबदन राम ने बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. विमल उपाध्याय, डॉ. आशीष, डा. पंकज जैन, डॉ. अभिषेक वत्स, डॉ. आकाश, सीमा वर्मा, डॉ. फुरकान, ब्रजेश तोमर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed