फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Avnish Yadav achieved success in PCS exam

पीसीएस परीक्षा में अवनीश यादव ने पाई सफलता

Wed, 17 Feb 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Avnish Yadav achieved success in PCS exam
अवनीश यादव- पीसीएसजे परीक्षा में सफल हुए - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2019 का परिणाम बुधवार को शाम घोषित हुआ है। इसमें गुदड़ी के लाल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अवनीश यादव ने पीसीएस परीक्षा में चौथी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अवनीश को दोस्तों और परिवारीजनों ने बधाई दी।
विज्ञापन

गांव में भी खुशी का माहौल रहा। अवनीश यादव गांव नगला अखई फरिहा के निवासी हैं। वह करनपाल सिंह के पुत्र हैं, जो कि किसान हैं। पीसीएस परीक्षा 2019 में अवनीश का चयन निर्धारण अधिकारी नगर निगम पद पर हुआ है। इससे पूर्व अवनीश यादव ने पीसीएस 2018 की परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी। उस समय अवनीश आबकारी अधिकारी के रूप में चयनित हुए थे। अवनीश ने बताया कि हाईस्कूल तक शिक्षा फरिहा के विद्याराम इंटर कॉलेज से प्राप्त की है। वहीं, इंटरमीडिएट शिकोहाबाद से की है। स्नातक की पढ़ाई के लिए वह इलाहाबाद चले गए। वह 2017 से पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं। वह आईएएस बनना चाहते हैं। इसलिए वह लगातार मेंहनत कर रहे हैं। वह गरीबों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अवनीश के दो भाई हैं। जो कि परिषदीय स्कूल में कार्यरत हैं। अवनीश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और भाइयों को दिया है। वह कहते हैं कि सफलता के लिए लक्ष्य का निर्धारण करना आवश्यक है। उसके लिए मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

दो सगे भाइयों ने पीसीएस परीक्षा में पाई सफलता
फिरोजाबाद। सिंगपुर निवासी अशोक यादव के पुत्र मोहित यादव और रोहित यादव का चयन पीसीएस परीक्षा में हुआ हैं। मोहित यादव ने 30वी रैंक हासिल की हैं। उनको एसडीएम की पोस्ट मिली हैं। जबकि मोहित के बड़े भाई रोहित यादव ने 33वी रैंक पाई है। उनका नायब तहसीलदार के रूप में चयन हुआ है। पिता अशोक कुमार मथुरा के थाना कोतवाली नगर मे तैनात हैं। मां कमलेश देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed