{"_id":"69580b84fbf9100539001454","slug":"auto-drivers-beaten-up-for-parking-recovery-protest-held-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-164363-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पार्किंग वसूली के लिए ऑटो चालकों को पीटा, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पार्किंग वसूली के लिए ऑटो चालकों को पीटा, धरना
Fri, 02 Jan 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
तहसील में किसान नेताओं संग धरना देते ऑटो चालक। स्रोत संवाद
- फोटो : तहसील में किसान नेताओं संग धरना देते ऑटो चालक। स्रोत संवाद
टूंडला। सुभाष चौराहे पर ठेका पार्किंग की वसूली को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में कुछ लोगों ने ऑटो चालकों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे नाराज होकर ऑटो चालक एकजुट हो गए। वह न्याय की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों के साथ तहसील में धरने पर बैठ गए। जिससे प्रशासन में भी खलबली मच गई है।
भाकियू भानु के जिला प्रभारी शीलू सिकरवार के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे ऑटो चालक तहसील पहुंच गए। सुभाष चौराहे पर पार्किंग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। ऑटो चालकों ने रुपये न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चालकों का कहना है कि सुभाष चौराहे से रजावली की ओर सवारियों को लेकर जाते हैं। सुभाष चौराहे पर मौजूद पार्किंग के नाम पर कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि मनमानी तरीके से पचोखरा के 25, नगला बीच के 50 और इसौली के 100 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। रुपये न देने पर मारपीट की जाती है। जिससे नाराज होकर ऑटो चालक किसान नेताओं के साथ तहसील में धरने पर बैठ गए। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन पर मनमाने ढंग से पार्किंग ठेका उठाए एवं वसूली करवाने का आरोप लगाया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कुमार, विनीत कुमार, खेतपाल, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विनोद कुमार, मुकेश सिंह, दुर्वेश सिंह, ख्यालीराम, रिंकेश कुमार, अभिताव, सनी भारद्वाज, छोटू, रामअवतार, कमल कुमार, हेमंत कुमार, विकास कुमार, रिंकू, राजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वर्जन
ऑटो चालकों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि एक कमेटी बनाकर शुल्क तय किया जाएगा।
अंकित वर्मा, एसडीएम, टूंडला