फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   auto driver's body found hanging

जंगल में पेड़ पर लटका मिला लापता ऑटो चालक का शव

Tue, 18 Jan 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
auto driver's body found hanging
रफ़रोजाबाद ! विक्रम सिंह- मृतक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ऑटो चालक का शव सोमवार को यमुना के जंगल में फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना देने के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बसईमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चूरा निवासी विक्रम कुमार (28) तीन बच्चों का पिता था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। रविवार रात करीब दस बजे वह खाना खाकर घर से निकल गया। इसके बाद वह न तो घर लौटा और न ही उसके बारे में परिजन को कोई जानकारी मिल सकी। परिजन रात भर उनकी खोजबीन करते रहे। सोमवार सुबह ग्रामीण यमुना के जंगल की ओर गए तो युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजन के साथ बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed