{"_id":"6203e01798cb4e7b7c76ea9d","slug":"auto-driver-and-his-associates-vandalized-the-bus-assaulted-the-passengers-firozabad-news-agr523771677","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक और उसके साथियों ने बस में तोड़फोड, सवारियों के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक और उसके साथियों ने बस में तोड़फोड, सवारियों के साथ मारपीट
विज्ञापन
जसराना- बस जिसमें सवार सवारियों एवं चालक और परिचालक के साथ मारपीट की गई
- फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। एटा से सवारियां लेकर जसराना आ रही प्राइवेट बस को उस्मानपुर के पास कुछ युवकों ने रुकवाकर लिया। चालक एवं हेल्पर को पीटा। बस में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सवारियों को भी पीटा। बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों का उपचार कराया।
दो दिन पहले जसराना के बाईपास चौराहे पर सवारियों को बैठाने को लेकर प्राइवेट बस के संचालक ने एक ऑटो चालक के साथ अभद्रता कर दी थी। इसी बात को लेकर गुस्साए ऑटो चालक ने बुधवार की दोपहर थाना जसराना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के पास एटा की तरफ से आ रही प्राइवेट बस को रुकवा लिया। बस को रुकवाकर चालक एवं परिचालक को पीटा। बस में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर यात्रियों को भी पीटा। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। पाढ़म तिराहे पर बस को छोड़कर बस के चालक एवं हेल्पर फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल शाहाबाद निवासी घमंड़ी लाल, नई बस्ती बारह बीघा एटा निवासी संदीप एवं उसकी पत्नी राखी, नूरपुर निवासी दीक्षा एवं वर्षा का पाढ़म में उपचार कराया। पुलिस ने सवारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा दो दिन पूर्व सवारियों को बैठाने को लेकर ऑटो के चालक के साथ विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।