फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Attempted theft by breaking the grille of the insurance office

बीमा कार्यालय के जंगला तोड़कर चोरी का प्रयास

Sun, 12 Jun 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft by breaking the grille of the insurance office
फिरोजाबाद। थाने से करीब आधा किलो मीटर दूर भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय का जंगला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को रविवार को हो सकी। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला रानीवाला कंपाउंड में भारतीय जीवन बीमा निगम का कार्यालय है। शाखा प्रबंधक पंकज कुमार तिवारी ने बताया शनिवार को वह अपने साथी शार्दुल गोस्वामी द्वारा शाखा बंद कर गए थे। रविवार दोपहर अस्थाई कर्मचारी मोरिश खान ने दोपहर करीब 12 बजे प्रस्तावित यूनिट मिटिंग के उपलक्ष्य में प्रशिक्षण सामग्री लेने के लिए कार्यालय आए थे।
विज्ञापन

वह भी कार्यालय पहुंचे तो देखा मुख्य गेट के बगल वाली खिड़की टूटी पड़ी है। कार्यालय के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों के साथ उत्तर थाना पुलिस को दी। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed