{"_id":"64c405ed6d16cf41c309b7d9","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-by-breaking-the-idols-in-the-temple-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-1489-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास
Fri, 28 Jul 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव आमरी में बृहस्पतिवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के बाहर बने मंदिर में रखी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं मंदिर के समीप बनी समाधि स्थल को भी क्षतिग्रस्त किया गया। सुबह जब ग्रामीणों ने मंदिर में रखी मूर्तियों को खंडित देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। वहीं, नई मूर्तियां मंगवा कर मंदिर में उनकी स्थापना कराई।
आमरी में गांव के बाहरी ओर एक मंदिर लोगों ने बनाया है। इसमें भगवान भोलेनाथ, मैया पार्वती, हनुमान जी, नंदी आदि की मूर्तियां है। बृहस्पतिवार की रात किसी असमाजिक तत्व ने मंदिर में रखी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, मंदिर के पास बनी समाधि स्थल को भी ईंटों के प्रहार से क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने मंदिर की मूर्तियों को खंडित देखा तो आक्रोश फैल गया। ग्रामीण लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को आर्थिक सहायता कर नई मूर्तियां मंगवा कर स्थापित कराने के लिए कहा। जिसके बाद मामला शांत हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षतिग्रस्त मूर्तियों को हटवा कर उनके स्थान पर नई मूर्तियां लगवा कर मामला शांत करा दिया है। वहीं मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांत माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।