{"_id":"61cca45e1a361152df670148","slug":"attack-with-an-axe-when-going-to-the-cattle-farm-firozabad-news-agr51945755","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के खेत में जाने पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के खेत में जाने पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के गांव मेवली में खेत से आवारा पशुओं को निकालने गए किसान पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमलर कर लहूलुहान कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
योगेंद्र कुमार निवासी मेवली थाना नसीरपुर मंगलवार शाम खेत पर गया था। इसी दौरान उसके खेत में आवारा पशु घुस आए। यह देखकर किसान ने आवारा पशुओं को खेत से निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद पशु पड़ोसी के खेत में चले गए। इससे नाराज पड़ोसी ने योगेंद्र पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। योगेंद्र को लहूलुहान देखकर आरोपी भाग गया। थाना नसीरपुर के प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि अभी तक मामले की तहरीर नही आई है। संवाद