फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ats teachers

वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स का नौ बिंदुओं पर आधारित डाटा तैयार करेंगे एटीएस के शिक्षक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
ats teachers
फिरोजाबाद।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्वति विद्यालय में कार्यरत संविदा शिक्षक व अन्य कर्मचारी जिले के विभिन्न हिस्सों में रह रहे वृद्व जनों से जुडीं नौ बिंदुओं पर सूचनाएं संकलित करेंगे। पूर्व में यह कार्य विभागीय कर्मचारी संभाल रहे थे।सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने एटीएस पैढत एवं बजीरपुर जेहलपुर में तैनात करीब तीन दर्जन शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ब्लाकवार जिम्मेदारी सौंपी है। चौथे चरण में जैसे लॉक डाउन की बंदिशें कम हो रहीं हैं। वैसे ही सरकारी विभागों में कामकाज भी पटरी पर लौटते दिख रहा है। कर्मचारियों को अन्य दायित्वों से मुक्त कर विभागीय कामकाज की ओर उन्मुख किया जा रहा है। कर्मचारियों के स्थान पर अब आश्रम पद्वति विद्यालय में तैनात संविदा शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी बुजुर्ग पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों को फोन घनघनाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इस बाबत सोमवार को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। एटीएस पैढत एवं एटीएस बजीरपुर जेहलपुर में तैनात 33 संविदा कर्मियों को एक तहसील आवंटित कर वृद्वावस्था पेंशन के लाभार्थियों के बारे में नौ बिंदुओं पर जानकारी कर रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है।रिपोर्ट में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य,पेंशन प्राप्त होने एवं पारिवारिक इतिवृत की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed