{"_id":"6213d6af4d9abb6d53465548","slug":"assembly-wise-voting-percentage-firozabad-news-agr524953324","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले में मतदान का प्रतिशत सभी बूथों की रिपोर्ट आने के बाद 64.38 प्रतिशत रहा है। इस बार मतदान में जसराना विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सबसे आगे रहे। यहां सर्वाधिक 67.27 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। फिरोजाबाद सदर सीट पर सबसे कम 58.96 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। जबकि पिछले चुनाव में फिरोजाबाद सदर में 61.18 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।
फिरोजाबाद जिले के मतदाताओं में 2017 जैसा उत्साह किसी भी विधानसभा में देखने को नहीं मिला। हालांकि जसराना विधानसभा के वोटर पिछले चुनाव के सापेक्ष मामूली अंतर से पिछड़े हैं वहीं सबसे खराब स्थिति टूंडला विधानसभा की रही है।
टूंडला विधानसभा में 2017 के चुनाव में 69.62 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं इस बार 66.53 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार 3.09 प्रतिशत कम मतदान करने मतदाता घरों से निकले हैं। जसराना विधानसभा में पिछले चुनाव में 67.62 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन इस बार 67.27 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया।
विज्ञापन
यहां मात्र 0.35 प्रतिशत मतदाता कम निकले हैं। फिरोजाबाद सदर विधानसभा सीट पर वर्ष 2017 में 61.18 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। लेकिन इस बार 58.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। पिछले चुनाव के सापेक्ष 2.22 प्रतिशत कम है। शिकोहाबाद विधानसभा में 2017 में 66.05 प्रतिशत मतदाना हुआ था वहीं इस बार 65.65 प्रतिशत मतदान किया। मतलब मात्र 0.40 प्रतिशत वोटर कम निकले है।
सिरसागंज विधानसभा की बात करें तो यहां 2017 में 66.36 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था परंतु इस बार 64.62 प्रतिशत मतदाता मतदान करने निकले हैं। 1.74 प्रतिशत मतदाता यहां पिछले चुनाव के सापेक्ष कम निकले।