फिरोजाबाद। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे 50 लाभार्थियों को डीजी शक्ति अभियान के तहत स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इस दौरान कौशल विकास मिशन के तहत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 12 अन्य लाभार्थियों को भी विधायक सदर मनीष असीजा ने स्मार्ट फोन बांटे।
बुधवार को जिला उद्योग केंद्र परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुुआ। लाभार्थियों को विधायक सदर मनीष असीजा ने स्मार्ट फोन का वितरण किया। इस दौरान कौशल विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 12 अन्य युवाओं को भी विधायक ने स्मार्ट फोन बांटे। इस दौरान एसडीएम सदर मनोज कुमार, उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन उपेंद्र सिंह चौहान, तरूण कुमार शर्मा मौजूद रहे।