फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   arto office,arto office rade,arto office firozabad,dm firozabad

एआरटीओ कार्यालय पर छापा, दलाली की आशंका पर 15 लोग हिरासत में

Sat, 16 Jan 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
arto office,arto office rade,arto office firozabad,dm firozabad
एआरटीओ कार्यालय में छापामारी के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ,सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह ने शनिवार को एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 15 संदिग्धों को दलाली की आशंका पर हिरासत में लिया है। इनने पूछताछ की जा रही है। छापामार कार्रवाई के दौरान कई दलाल अपना बस्ता, लैपटॉप व अन्य सामान छोड मौके से भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन

दबरई स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण, वाहन स्वास्थ्य प्रमाण एवं अन्य कार्यों के नाम पर आमजन से अवैध वसूली की शिकायतें सामने आ रहीं थीं। गत दिनों डीएम से मिले एक प्रतिनिधि मंडल ने एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत की थीं। सदर विधायक मनीष असीजा भी एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत शासन को कर चुके हैं। शुक्रवार को करीब साढे़ बारह बजे नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार एवं सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देशन में करीब एक घंटे चली कार्रवाई के दौरान 15 संदिग्धों को दलाली की आशंका पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी से क्षेत्रीय थाना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं अचानक हुई छापामारी से कार्यालय परिसर और कार्यालय के बाहर बस्ता ड़ाल कर दलाली करने वालों में हडकंप मच गया। कई लोग अपने बैग, अटैची एवं लैपटॉप आदि छोड़ मौके से भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरान रहे गए विभाग के अधिकारी-कर्मचारी
अधिकारियों की कई गाड़ियां जब एआरटीओ कार्यालय में दाखिल हुईं। वैसे ही माहौल भांप कई दलाल किस्म के लोग मौके से भाग खडे़ हुए। अचानक हुई कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी हैरान रह गए।

एआरटीओ कार्यालय में दलालों द्वारा आमजन से अवैध रूप से पैसे लेकर काम कराने की बातें प्रकाश में आ रही थीं। इस पर डीएम के निर्देशानुसार छापा मारा गया। 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शासन की मंशा के अनुसार किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं पनपने दिया जाएगा। वहीं एआरटीओ कार्यालय में बाहरी लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से काम करने के मामले में एआरटीओ प्रशासन से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। -गुलशन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed