फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Arrested for threatening his wife by brandishing Arrested for threatening his wife by brandishing a guna gun

Firozabad News: तमंचा लहरा कर पत्नी को धमकाने वाला गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Arrested for threatening his wife by brandishing Arrested for threatening his wife by brandishing a guna gun
तमंचा लहरा कर पत्नी को धमकाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजाबाद। आपसी विवाद के दौरान पत्नी के मायके जाकर तमंचा लहराने वाले एक युवक को थाना बसई मुहम्मदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक के श्वसुर ने पुलिस को सूचना दी थी।
प्रेमचंद्र निवासी नगला शेख थाना बसई मुहम्मदपुर ने सोमवार को दिन में करीब दो बजे 112 नंबर डायल कर पुलिस को एक सूचना दी। प्रेमचंद द्वारा दर्ज कराई शिकायत के अनुसार उसका दामाद धीरज कुमार निवासी बन्ना तरौली थाना फतेहाबाद उसके घर में घुस कर पुत्री कमलेश को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके पास एक तमंचा भी है। वहीं सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पीआरवी टीम को प्रेमचंद का दामाद धीरज घर के बाहर तमंचा लहरा कर पत्नी कमलेश को गाली व धमकी देते मिला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थाना बसई मुहम्मदपुर को सौंपा है। पुलिस ने तमंचा लहरा का पत्नी और उसके मायका पक्ष को धमकी देने वाले दामाद धीरज को जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन



मक्खनपुर में पेयजल संकट, आंदोलन की चेतावनी
फिरोजाबाद। कस्बा मक्खनपुर में पेयजल संकट का पांचवें दिन भी निदान नहीं हो सका। क्षेत्रीय लोगों ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों के रवैया पर रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा मक्खनपुर के मुख्य बाजार व नई आबादी क्षेत्र में गत पांच दिन से पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं है। इस कारण क्षेत्रीय लोग बूंदबूूंद पानी के लिए परेशान हैं। लोगों का कहना है कि करीब तीन तक पानी का संकट झेलने के बाद गत दिवस नगर पंचायत द्वारा प्रभावित मोहल्ला व क्षेत्र में टेंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई दी गई। सोमवार को फिर से समस्या जस की तस दिखी। क्षेत्रीय निवासी विपिन कुमार, डोरीलाल, दिनेश चक, रामाशंकर और शिवम कुमार ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी के रवैया पर रोष जाहिर करते हुए 24 घंटे में पेयजल आपूर्ति दुरूस्त कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed