{"_id":"69729898fecc94c60a0a006f","slug":"arrangements-are-in-place-before-the-ssps-annual-inspection-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-165941-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसएसपी के वार्षिक निरीक्षण से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसएसपी के वार्षिक निरीक्षण से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त
Fri, 23 Jan 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
फरिहा। एसएसपी द्वारा बृहस्पतिवार को थाना फरिहा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने एसएसपी के आने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली।
एसएसपी सौरभ दीक्षित बृहस्पतिवार को थाना फरिहा का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पुलिस कर्मियों ने एसएसपी को सलामी दी। इसके बाद एसएसपी ने कैदी बैरक, मालखाना चेक किया। तत्पश्चात ग्राम अपराध, जनसुनवाई, मालखाना, शस्त्र, त्योहार आदि रजिस्टर काे चेक किया गया। वहीं, रसोईया मैश में पहुंच बारीकी से व्यवस्था देखी। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर सीसीटीवी चेक किए। तत्पश्चात थाना मालखाना, शस्त्रागार में उपलब्ध समस्त शस्त्रों, कारतूसों का भौतिक निरीक्षण कर उनके सुरक्षित संचालन व साफ सफाई, रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। यक्ष एप से संबंधित जानकारी के निर्देश दिए गए। क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों एनडीपीएस एक्ट, हिस्ट्रीशीटर के अलावा अन्य गंभीर अपराध के आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।