{"_id":"631787e6ce56fb5f5802c43b","slug":"argument-with-the-officer-on-the-opposition-to-encroachment-and-gate-installation-in-the-street-firozabad-news-agr5458661133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में अतिक्रमण व गेट लगाने का विरोध, समाधान दिवस में अधिकारी से बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में अतिक्रमण व गेट लगाने का विरोध, समाधान दिवस में अधिकारी से बहस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 37 स्थित मोहन नगर में सार्वजनिक गली पर अतिक्रमण एवं अवैध रूप से गेट लगाने की शिकायत नगर आयुक्त से की गई है। मंगलवार को समाधान दिवस में शिकायत लेकर नगर निगम पहुंचे लोगों की उप नगर आयुक्त से इस मुद्दे पर काफी देर तक बहस भी हुई। उप नगर आयुक्त द्वारा जांच कराने व उचित कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
वार्ड संख्या 37 मोहन नगर निवासी दयाशंकर व अन्य मोहल्ले के लोग मंगलवार को समाधान दिवस में शिकायत लेकर नगर निगम पहुंचे। दयाशंकर के अनुसार मोहल्ला मोहन नगर की एक गली पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। यही नहीं सार्वजनिक गली पर अवैध रूप से गेट का निर्माण कराया गया है। अवैध गेट व गली से अतिक्रमण को हटाया जाये। इसी मुद्दे पर हो रही बातचीत के दौरान शिकायत सुन रहे उप नगर आयुक्त व शिकायतकर्ता के मध्य किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ने से पूर्व मौके पर मौजूद प्रवर्तन दल की टीम ने शिकायतकर्ता को समझा बुझाया। उप नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद शिकायतकर्ता वापस लौट गए।
समाधान दिवस के दौरान नगर आयुक्त घनश्याम मीणा और उप नगर आयुक्त संतोष यादव ने जन शिकायतों की सुनवाई की। नगर निगम के जीवाराम हॉल में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 41 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से मौके पर एक भी निस्तारण नहीं हो सका।