फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   arested murder aquesd

नगला देवा निवासी किसान के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार,दो पिस्टल,पांच कारतूस बरामद

Wed, 02 Dec 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
arested murder aquesd
पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान अभियुक्तों से पूछताछ करते एसपीआरए राजेश कुमार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/एका। थाना एका पुलिस ने नगला देवा के किसान नरेंद्र उर्फ गुड्डू चौहान के तीन हत्यारोपियों को सुनारी के सामने एटा रोड से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल-32 बोर, पांच कारतूस एवं डंडा बरामद किए हैं। तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि थाना एका के नगला देवा में 28 नवंबर को नरेंद्र उर्फ गुड्डू चौहान (48) पुत्र रामवीर सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीओ जसराना प्रीती सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष एका वीरेंद्र पाल सिंह व उप निरीक्षक सुनील कुमार आरोपियों की गिरफ्तारी को जुटे थे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सूचना मिली कि नरेंद्र के हत्यारोपी कहीं भागने की फिराक में गांव सुनारी के पास एटा की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन लोगों को पकड़ लिया। इसमें नगला देवा निवासी रामनाथ पुत्र रामस्वरूप, इंद्रेश पुत्र रामनाथ एवं सत्यप्रकाश पुत्र रामस्वरूप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी रामनाथ के कब्जे से देशी पिस्टल 32 बोर एवं दो कारतूस एवं इंद्रेश के कब्जे से पिस्टल के साथ तीन कारतूस मिले हैं। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने लाई और यहां पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है। एसपी देहात ने कहा कि शीघ्र ही एक बचे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त
फिरोजाबाद। एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि किसान नरेंद्र उर्फ गुड्डू के हत्यारोपी रूपराम के नाम पिस्टल और रायफल का लाइसेंस है। दोनों लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

नेवी से रिटायर्ड हुए हैं रामनाथ और सत्यप्रकाश
फिरोजाबाद। नरेंद्र उर्फ गुड्डू की हत्या के आरोपी रामनाथ इंडियन नेवी में मेड-इन मैकेनिकल इंजीनियर पद तैनात था। वह 1995 में नेवी से सेवानिवृत्त हुआ। वहीं उसके बड़े भाई सत्यप्रकाश नेवी में पेटी अफसर के पद से 1988 में रिटायर्ड हो चुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed