{"_id":"5de557108ebc3e54753697c7","slug":"arav-murder-case-firozabad-news-agr418153232","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के विवाद में की गई थी आरव की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट के विवाद में की गई थी आरव की हत्या
विज्ञापन
नगला मिर्जा से गायब बालक आरव की हत्या करने बाले आरोपियों के साथ एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ बड़ा मिर्जा का नगला के निवासी छह वर्षीय बालक शशि उर्फ आरव हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। हत्यारोपी लाड़ोदेवी उसके दो बेटों सहित चार आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया थाना रामगढ़ के बड़ा मिर्जा का नगला निवासी योगेश कुमार का छह वर्षीय बेटा शशि उर्फ आरव 25 नवंबर को घर के बाहर खेलते हुए गायब हुआ था। 26 नवंबर को ही सुबह उसका शव शिकोहाबाद के भूड़ा नहर में पड़ा मिला था।
मृतक के पिता योगेश कुमार का आरोप था बेटे का अपहरण करके हत्या पड़ोसी सोहनलाल उर्फ तेजपाल के बेटों ने की है। एसपी सिटी ने बताया सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि शशि के हत्यारोपी चनौरा स्थित बाईपास के पास कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। टीम ने घेराबंदी करके एक महिला सहित चार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि योगेश कुमार व सोहनलाल उर्फ तेजपाल के मध्य प्लॉट को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते लाड़ो देवी पत्नी सोहन लाल, उसके दो पुत्र नीरू उर्फ नीरज, जितेंद्र उर्फ जीते व लाड़ोदेवी की बहन के पुत्र संदीप ने योगेश के पुत्र शशि उर्फ आरव का अपहरण कर हत्या की योजना बनाई थी।
25 नवंबर की शाम संदीप शशि उर्फ आरव को घर के बाहर खेलते वक्त उठाया। संदीप व जितेंद्र एवं नीरज के साथ शिकोहाबाद भूड़ा नहर के पास ले गए। शशि के द्वारा शोर मचाने पर मुंह में मोजा ठूंस दिया था। इसके बाद ही उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को भूड़ा नहर में फेंक दिया था। हत्या के दौरान प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी बरामद की है।
शासन तक पहुंचा था मामला
आरव की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई पर सदर विधायक मनीष असीजा से पीड़ित मिले थे। विधायक ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात करने के साथ शासन तक इस मामले को पहुंचाया था।