फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   AQI crosses 250, situation improves if air flow increases

Firozabad News: एक्यूआई 250 के पार, हवा का प्रवाह बढ़ा तो सुधरी स्थिति

Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
AQI crosses 250, situation improves if air flow increases
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता का शुक्रवार सुबह ग्राफ काफी खराब रहा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सुबह करीब दस बजे दर्ज की है। इस दौरान हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 255 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि हवा का प्रवाह तेज होने की वजह से आसमान में छाई धुंध साफ होते दिखी। सुबह टहलने व व्यायाम के लिए निकले लोगों को हवा में धूल के कणों की बहुतायत के कारण काफी दिक्कतें हुईं। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद हवा का प्रवाह तेज होने की वजह से आसमान में छाई धूल की परत कम हो गई। इससे लोगों को राहत महसूस हुई। इस दौरान हवा की गुणवत्ता को खराब करने वाले तत्वों पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा में भी कमी आई। दोपहर करीब दो बजे हवा में धूल के कणों की मात्रा 195.1 और अन्य हानिकारक तत्वों की मात्रा 161.2 माइक्रो मिलीग्राम दर्ज की गई। वहीं हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 255 एक्यूआई की अपेक्षा सुधार के साथ 195 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed