फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   aprajita, 100 million smiles, amarujala, firozabad

गोष्ठी में छात्राओं ने बताया मुंशी प्रेमचंद के साहित्य का महत्व

Tue, 25 Feb 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
aprajita, 100 million smiles, amarujala, firozabad
अमर उजाला अपराजिता के तहत संगोष्ठी के दौरान काव्य पाठ् करती छात्रा कुमारी जागृति। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में ‘प्रेमचंद के साहित्य में समाज’ विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में छात्रा प्रतीक्षा लहरी, कंचन बंसल और जागृति ने उपन्यास सम्राट प्रेमचंद के साहित्य व उनके समय के समाज में व्याप्त बुराइयों पर विस्तृत चर्चा की। 300 से भी अधिक कहानी लिखने वाले और साहित्य क्षेत्र में सर्वाधिक उपन्यासों का सृजन करने वाले प्रेमचंद के साहित्य में मानवीय संवेदना, नारी शिक्षा, विधवा विवाह, पुनर्विवाह, अनमेल विवाह, छुआछूत आदि पर विचार व्यक्त किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीता गुप्ता ने की। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की साहित्य सृजनशीलता की परिपक्वता पर प्रकाश डाला। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. छाया वाजपेयी ने प्रेमचंद की रचना धर्मिता पर विचार रखे। संचालन डॉ. माधवी सिंह और डॉ. अंजू गोयल ने किया। मुख्य अतिथि मनोविज्ञान विभागध्यक्षा डॉ. निशा अग्रवाल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ. पूनम मिश्रा, श्वेता अग्रवाल, अंशिका गुप्ता, मुदस्सीर जहां और अनुज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed