{"_id":"644d6580fb3ed3147405ee24","slug":"apply-in-the-third-phase-of-rte-till-may-12-firozabad-news-c-25-1-140820-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरटीई के तीसरे चरण में 12 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरटीई के तीसरे चरण में 12 मई तक करें आवेदन
Sun, 30 Apr 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
आरटीई के तीसरे चरण में 12 मई तक करें आवेदन
- पहले और दूसरे चरण के आवेदनों पर लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चुका है चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निजी स्कूलों में चालू शैक्षिक सत्र 2023-24 में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। दो चरण पूरे होने के बाद अब तीसरे चरण के आवेदन भरे जा रहे हैं। यह आवेदन 12 मई तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि पहले दो चरण में प्रवेश के लिए किए गए आवेदनों का लाटरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जा चुका है। पहले और दूसरे चरण में 2200 से अधिक छात्र-छात्राओं को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा चुका है। इस समय आरटीई के तीसरे चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभिभावक अपने बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश कराने के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 23 मई तक आवेदनों का सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चरण की लॉटरी निकाली जाएगी। जिले के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकते हैं।
निजी स्कूलों को आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश देना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि अभिभावक आवेदन करते समस सावधानी बरतें, किसी प्रकार की गलती होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्री-नर्सरी और कक्षा एक में सीट के सापेक्ष 25 फीसदी मुफ्त दाखिला कमजोर आय वर्ग के बच्चों को मिलता है। आवेदन के बाद उनका सत्यापन होता है और फिर लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाता है। उन्होंने पात्र अभिभावकों से अपने बच्चों के आवेदन करने का आह्वान किया है।