फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Applications are for 1200 and 500 women will be benefited

Firozabad News: आवेदन 1200 के और लाभान्वित होंगी 500 महिलाएं

Wed, 26 Jun 2024 03:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Applications are for 1200 and 500 women will be benefited
फिरोजाबाद। विधवा महिलाओं के लिए चलाई जा रही परिवार कल्याण योजना के लिए शासन ने डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इस धनराशि को पांच सौ विधवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। विभाग के पास 1200 के करीब आवेदन लंबित हैं। शेष महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण जिले की विधवा महिलाओं को परिवार कल्याण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। पिछले करीब छह माह में जिले में 1200 के करीब आवेदन लंबित हो गए थे। आचार संहिता खत्म होने के बाद बजट आवंटन शुरू हो गया है। सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देशन में जिले में आवेदनों के सत्यापन को काम सभी नौ ब्लाकों के साथ-साथ नगर निकायों में किया जा रहा था। इसमें पांच सौ आवेदकों का सत्यापन का काम पूरा होने के साथ शासन की ओर से डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इस धनराशि को इन आवेदक महिलाओं के खाते में विभाग की ओर से भेजा जाएगा। जबकि शेष बची 700 महिलाओं के बैंक एकाउंट में धनराशि भेजने के लिए बजट की डिमांड भेजी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्यकुमार मिश्रा ने कहा कि जिन महिलाओं के लिए बजट आया है। उनके खातों में धनराशि भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। शेष का सत्यापन पूर्ण होने के साथ बजट आते ही धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed