फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Applicants are reaching to find names in the list of new characters of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के नए पात्रों की सूची में नाम खोजने पहुंच रहे हैं आवेदक

Wed, 30 Jun 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Applicants are reaching to find names in the list of new characters of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 4351 नए पात्रों की सूची चस्पा किए जाने के साथ जिला मुख्यालय स्थित एसबीएनजी कार्यालय पर आवास के लिए आवेदन करने वाले पात्र दौड़ लगा रहे हैं। सूची में नाम देखने के लिए आने वालों के कारण यहां पूरे दिन भीड़ उमड़ रही है। नाम नहीं होने पर आवेदक अफसरों से शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र के लिए एसबीएनजी ने 4351 नए पात्रों की सूची जारी की थी। सूची को नगर निगम फिरोजाबाद के साथ-साथ एसबीएनजी कार्यालय पर चस्पा किया गया। सूची चस्पा किए जाने के साथ ही नए पात्रों पर तीन दिन में विभाग ने आपत्ति मांगी गई थी। सूची चस्पा किए जाने के साथ ही आवेदक सूची में अपना नाम खोजने जिला मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गए है। इसके चलते एसबीएनजी कार्यालय के साथ-साथ पीओ डूडा कार्यालय में आवेदकों के आने का क्रम बढ़ गया है। एसबीएनजी के जिला कोऑर्डिनेटर नीतेश शुक्ला ने कहा कि सूची पर कुछ आपत्तियां आ रहीं है। इनका निस्तारण कर फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed