फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aparajita: Teach daughters the tricks of self-defense

अपराजिता: बेटियों को बताए आत्मरक्षा के गुर

Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Teach daughters the tricks of self-defense
डीएवी कॉलेज में आत्मरक्षा प्र​शिक्षण लेती छात्राएं। संवाद।
फिरोजाबाद। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना था। शिविर में प्रशिक्षक जेपी राजपूत ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ने छात्राओं को विभिन्न तकनीकों के माध्यम से यह सिखाया कि किसी हमलावर से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के हमलों के खिलाफ रक्षा करने के लिए हाथ, पैर, और शरीर के अन्य हिस्सों के सही उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि हमलावर के गला दबाने या पकड़ने की स्थिति में छात्राओं को कुशलता से खुद को कैसे छुड़ाना है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्र शर्मा ने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की और इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के महत्व को बताया। इस दौरान शिक्षक हिमांशु शर्मा ने भी आत्मरक्षा के महत्व को समझाया। छात्रा शिवानी, वैष्णवी, सौम्या, निशा, अदिति को अमर उजाला की ओर से प्रेरणादायक पुस्तक भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed