फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anti-social elements broke Shiva statue in Firozabad people are angry and demanded action

Firozabad News: असमाजिक तत्वों ने तोड़ी शिव प्रतिमा, लोगों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग

Sun, 01 Sep 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 09:33 PM IST
सार

सुहागनगरी में असमाजिक तत्वों ने शिव प्रतिमा खंडित कर दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Anti-social elements broke Shiva statue in Firozabad people are angry and demanded action
Firozabad News: असमाजिक तत्वों ने तोड़ी शिव प्रतिमा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में असमाजिक तत्वों ने दुर्गा माता मंदिर में लगी शिव प्रतिमा को खंडित करते हुए सर्प तोड़ दिया। जानकारी पर पुजारी और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पुूलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना नारखी थाना क्षेत्र के गांव गांगनी की है। गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में लगी शिव प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह पुजारी के अलावा अन्य ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तब मामले की जानकारी हुई। सूचना पर प्रधान के साथ हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। भगवान शंकर के गले में पड़े सर्प और हाथ के त्रिशूल असमाजिक तत्वों ने तोड़ा है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने थाने पर शिकायत करने के बाद सीओ टूंडला को ज्ञापन दिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा है कि दो दिन में अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो थाने का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सीओ टूंडला राजेश कुमार ने बताया कि मामला तीन दिन पुराना है। शनिवार को मौके पर जाकर जानकारी की गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों का पता करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed