{"_id":"68d7f8dcc3d7d1b962086172","slug":"anti-corruption-bureau-team-caught-clerk-demanding-bribe-from-anganwadi-worker-in-firozabad-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मांगे पांच हजार रुपये...सलाखों के पीछे पहुंचा रिश्वतखोर बाबू, निलंबन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मांगे पांच हजार रुपये...सलाखों के पीछे पहुंचा रिश्वतखोर बाबू, निलंबन की तैयारी
Sat, 27 Sep 2025 08:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:17 PM IST
सार
पीड़ित पहले ही बाबू को दस हजार रुपये दे चुके थे। अगली किश्त 5 हजार रुपये लेते हुए टीम ने राजेश को रंगे हाथ दबोच लिया। टूंडला थाने में केस दर्ज कराने के बाद टीम उसे अपने साथ मेरठ ले गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी बाबू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (डीपीओ) कार्यालय में तैनात लिपिक राजेश निरमा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद उसे शनिवार को मेरठ जेल भेज दिया गया है। राजेश को मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद विभाग ने लिपिक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
राजेश निरमा की गिरफ्तारी शिकोहाबाद के नगला केवल निवासी राधेश्याम की शिकायत पर हुई थी। राधेश्याम ने बताया था कि उनकी पत्नी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और केंद्र के लिए सरकारी भवन आवंटन कराने के नाम पर कार्यालय कर्मचारी (राजेश) द्वारा उनसे 15 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। राधेश्याम पहले ही उसे दस हजार रुपये दे चुके थे। अगली किश्त 5 हजार रुपये लेते हुए टीम ने राजेश को रंगे हाथ दबोच लिया। टूंडला थाने में केस दर्ज कराने के बाद टीम उसे अपने साथ मेरठ ले गई थी।

सीडीओ ने दी सख्त हिदायत
इस घटनाक्रम के बाद विकास भवन में हड़कंप मच गया और सभी विभागों के लिपिकों में सतर्कता दिखाई दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी है कि वे ऐसा कोई काम न करें जिससे विभाग की छवि खराब हो। उन्होंने कहा कि गलत हरकत करने वाले लिपिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि संबंधित लिपिक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी, हालांकि जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) के कार्यालय में मौजूद न होने के कारण यह कार्रवाई अभी लंबित है।