{"_id":"63c2f3ba3553370a7d65cad1","slug":"angry-people-sat-on-dharna-due-to-non-diagnosis-of-drinking-water-problem-firozabad-news-agr5603119176-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पेयजल समस्या का निदान नहीं होने पर नाराज लोग धरना पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पेयजल समस्या का निदान नहीं होने पर नाराज लोग धरना पर बैठे
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ जलकल विभाग में धरना देते पार्षद
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे वार्ड संख्या-60 के लोगों ने शनिवार नगर निगम के जलकल विभाग में धरना प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी समस्या का निदान नहीं करा रहे हैं। लोगों ने जलकल विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध नारेेबाजी भी की।
वार्ड संख्या-60 जुडे़ मक्का कॉलोनी, खिलाली मस्जिद एवं मोहल्ला शरीफाबाद की गली संख्या एक, दो तीन और चार के परिवार कई माह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। इन सभी गलियों में पाइप लाइन नहीं डालने के कारण पेयजल सप्लाई बाधित है। समस्या के निदान के लिए क्षेत्र के लोग कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं।
अधिकारियों ने समस्या निदान का आश्वासन भी दिया लेकिन समस्या अभी भी जस की तस है। नाराज लोग शनिवार को जलकल परिसर में धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले धरने के बाद जलकल विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन में समस्या का निदान कराने का आश्वासन देकर लोगों को समझाया। धरने पर बैठने वालों में अली बाबू, शकील, आरिफ, कयूमउद्दीन और सलीम खान शामिल हैं।
विज्ञापन
वार्ड संख्या-60 में पानी की लाइन के संयोजन को लेकर आपस में गुटबंदी की स्थिति है। हमने दो बार टीम भेजी थी लेकिन दोनों पर क्षेत्रीय लोगों के अलग-अलग गुट गली की पाइप लाइनों को मुख्य लाइन से जोड़ने नहीं दे रहे हैं। सोमवार को प्रवर्तन दल के साथ टीम को भेजेंगे। - रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल