फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Angry over shortage of teachers, girl students block road

Firozabad News: शिक्षकों की कमी से आक्रोश, छात्राओं ने रोड जाम किया

Mon, 03 Nov 2025 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Angry over shortage of teachers, girl students block road
सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं राजकीय बालिका इंटर कालेज नगला बल्ल की छात्राएं। संवाद   - फोटो : सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं राजकीय बालिका इंटर कालेज नगला बल्ल की छात्राएं। संवाद
- सिरसागंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। क्षेत्र के नगला बल्ल स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्राओं ने सोमवार को सड़क जाम कर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षकों की कमी के कारण उनकी बोर्ड की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उनका भविष्य मात्र दो शिक्षकों के सहारे टिका हुआ है।

छात्राओं ने बताया कि नगला बल्ल जीजीआईसी में कक्षा 6 से लेकर 12 तक की छात्राओं को पढ़ाने के लिए पहले चार शिक्षक कार्यरत थे, जिनमें दो स्थायी और दो अटैचमेंट पर थे। 31 अक्तूबर को अपर मुख्य सचिव का एक आदेश विद्यालय पहुंचा, जिसके तहत अटैचमेंट पर तैनात शिक्षकों को रिलीव करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


इस आदेश का पालन करते हुए अटैचमेंट पर कार्यरत अंग्रेजी की अध्यापिका तनवी गुप्ता और गणित की अध्यापिका मोनिका सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया। इनके जाने के बाद कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं की पढ़ाई के लिए अब मात्र दो स्थायी शिक्षक बचे हैं। अब उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





30 मिनट तक रोड रहा जाम

छात्राओं ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे विद्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। छात्राओं ने सरकार पर पढ़ेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां के नारे के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षकों के बिना बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे होगी। सड़क पर करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा, जिससे यातायात बाधित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता सिंह, अध्यापिका बबीता और कुछ राहगीरों ने छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद छात्राएं वापस विद्यालय चली गईं। छात्राओं ने मांग की है कि शिक्षा विभाग जल्द से जल्द नए शिक्षकों की नियुक्ति करे ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed