फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anger in Shankarpuri due to waterlogging, demonstration held in tehsil

Firozabad News: जलभराव से शंकरपुरी में आक्रोश, तहसील में किया प्रदर्शन

Sat, 19 Jul 2025 08:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 19 Jul 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Anger in Shankarpuri due to waterlogging, demonstration held in tehsil
तहसील परिसर में नारेबाजी करते मोहल्ला शंकरपुरी के वाशिंदे। संवाद
शिकोहाबाद। नगरपालिका की उपेक्षा से नाराज शंकरपुरी मोहल्ले के निवासियों ने मंगलवार को तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। विकास कार्यों की अनदेखी और समस्याओं के समाधान न होने से परेशान लोगों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि शंकरपुरी में जलभराव की समस्या कई दिनों से बनी हुई है, जिससे उनका जीवन नारकीय हो गया है। नगरपालिका में शिकायत के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते हैं। जर्जर गलियां और सड़कों पर गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान जलभराव से गंदा पानी घरों तक पहुँच जाता है, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। निवासियों ने नगरपालिका प्रशासन पर समस्याओं के समाधान में लगातार कोताही बरतने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में सभासद अखिलेश देवी, सनी यादव, राधेश्याम, नीरज, धीरेन्द्र, अरविन्द, जितेन्द्र, उपेन्द्र, अमित कुमार और गौरव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed