फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An uncontrolled dumper collided with a vehicle near Nagla Radhey bridge.

Firozabad News: नगला राधे पुल के पास अनियंत्रित डंपर वाहन से टकराया

Tue, 02 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
An uncontrolled dumper collided with a vehicle near Nagla Radhey bridge.
हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाते पुलिस - फोटो : हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाते पुलिस
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर नगला राधे पुल के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए विपरीत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह पिचक गया, जिसमें चालक पप्पू पुत्र ओमप्रकाश और उसका हेल्पर अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सिरसागंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे का शिकार हुआ ट्रेलर उड़ीसा से लोहे की मोटी और भारी स्लेव चादरें लादकर शिकोहाबाद की तरफ जा रहा था, जो टक्कर के बाद हाईवे पर बिखर गईं। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था। पुलिस ने तुरंत हाइड्रा क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और लोहे की स्लेवों को किनारे करवाकर करीब आधे घंटे से लगे जाम को खुलवाया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed