फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An old man who came to settle the house dispute died of a heart attack

Firozabad News: मकान के विवाद की तारीख पर आए वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 05 Jun 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 05 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
An old man who came to settle the house dispute died of a heart attack
विजय कुमार। 
फिरोजाबाद। जमीन के विवाद की तारीख करने के लिए जनपद न्यायालय आए एक वृद्ध की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। तारीख से पहले या बाद में उनकी मौत हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि किसी महिला से उनका मकान को लेकर विवाद 5 साल से चला आ रहा था।
विज्ञापन

आगरा दयालबाग के दयाल अपार्टमेंट निवासी विजय कुमार गुप्ता (67) का सुहागनगर के सेक्टर दो में एक मकान है। जिस पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। जनपद न्यायालय में विजय गुप्ता ने करीब 6 साल पहले वाद दायर किया था। तभी से दोनों पक्ष न्यायालय में तारीख कर रहे थे। बुधवार को भी विजय गुप्ता न्यायालय में तारीख करने के लिए आए थे। जहां हृदय गति रुकने के कारण वह गश खाकर जमीन पर गिर गए। यह देख मौके पर अधिवक्ता और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। मृतक के भतीजे मनीष ने बताया कि उनका करीब 6 साल से न्यायालय में वाद चला आ रहा है। सुहाग नगर स्थित मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। उनका एक बेटा है। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय में हृदय गति रूकने से वृद्ध की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed