फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An innocent child who had come to her maternal grandparents' house drowned in a pond, leaving the family in mourning.

Firozabad News: ननिहाल आई मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
An innocent child who had come to her maternal grandparents' house drowned in a pond, leaving the family in mourning.
फोटो402मृत बच्ची प्रज्ञा। स्रोत परिजन
जसराना (फिरोजाबाद)। ग्राम नगला राजे में ननिहाल से बुधवार शाम लापता हुई दो साल की मासूम का शव बृहस्पतिवार तड़के घर के पास बने तालाब में मिला। पुलिस के अनुसार बच्ची की मौत तालाब में डूबने के कारण हुई है।
विज्ञापन


एटा के पटियाली गेट निवासी कमल प्रताप की दो वर्षीय पुत्री प्रज्ञा पिछले एक माह से मां रूबी के साथ ननिहाल नगला राजे में रह रही थी। बुधवार शाम करीब 4 बजे बच्ची को दूध पिलाने के बाद मां खरीदारी करने चली गई थी। बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक वह लापता हो गई थी। मां बाजार से लौटी और बच्ची नहीं मिली, तो घर में सनसनी फैल गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लगने पर रात 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने दलबल के साथ तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने घर के पास स्थित तालाब में बच्ची के गिरने की आशंका जताई। पुलिस ने पंपिंग सेट लगवाकर तालाब को खाली कराना शुरू किया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही पानी का स्तर कम हुआ, बच्ची का शव कीचड़ में दिखाई दिया। शव मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन





वर्जन प्रथम दृष्टया मामला खेलते समय तालाब में गिरने का लग रहा है। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - प्रेमप्रकाश पांडेय, क्षेत्राधिकारी जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed