फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An attempt was made to disrupt harmony in Chilasani; a statue was uprooted and thrown away from a religious site.

Firozabad News: चिलासनी में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल से उखाड़कर फेंकी मूर्ति

Sat, 27 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 27 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
An attempt was made to disrupt harmony in Chilasani; a statue was uprooted and thrown away from a religious site.
चिलासनी में धार्मिक स्थल में मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : चिलासनी में धार्मिक स्थल में मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
रजावली (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव चिलासनी में शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने गांव के प्राचीन धार्मिक स्थल के प्रांगण में लगी मूर्ति को उखाड़ दिया और उसे बाहर फेंक दिया। शनिवार सुबह जैसे ही यह खबर फैली, पूरे गांव में तनाव और आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


घटना का पता शनिवार सुबह करीब सात बजे चला, जब ग्रामीण मंजू देवी रोजाना की तरह मंदिर में सफाई करने पहुंचीं। उन्होंने देखा कि मूर्ति अपने स्थान पर नहीं है और बाहर परिसर में उखड़ी हुई पड़ी है। उनके शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के विरोध में सख्त कार्रवाई की मांग की। तनाव की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह और क्षेत्राधिकारी टूंडला अमरीश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि धार्मिक स्थल में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन मूर्ति को अपमानित करने का यह पहला मामला है। सीओ टूंडला ने आश्वासन दिया कि अराजक तत्वों को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा और मूर्ति की पुनः स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन





बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीण सुनील कश्यप ने बताया, मंदिर से पहले भी सामान चोरी हुआ है, लेकिन इस बार जो हुआ वह हृदयविदारक है। बजरंग दल के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे। फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है और खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed