फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An amount of Rs 1.47 crore was transferred to the accounts of 30 farmers.

Firozabad News: 30 किसानों के खातों में भेजी गई 1.47 करोड की धनराशि

Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 1.47 crore was transferred to the accounts of 30 farmers.
प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी किसानों को प्रदान कि - फोटो : प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी किसानों को प्रदान किए चेक। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 30 लाभार्थियों को 1 करोड 47 लाख 50 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने 10 लाभार्थियों को चेक सौंपे। इस दौरान मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के तहत किसानों को फसल बीमा पॉलिसी भी वितरित की गई, जो उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, डीडी कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह और फसल बीमा मैनेजर रवि प्रताप सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed