फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ambulance, servisege, firozabad, notice

डवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के पहियों में लग सकता है ब्रेक, 16 एंबुलेंसकर्मियों को सेवा समाप्ती का नोटिस

Sun, 20 Sep 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
ambulance, servisege, firozabad, notice
फिरोजाबाद। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस पर तैनात 16 कर्मचारियों को जीवीके ईएमआरआई कंपनी ने सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया है। यह सेवा गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही थी। वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस का अनुबंध समाप्त हो रहा है। कोरोना काल में यह एंबुलेंस से बंद होने से परेशान बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जनपद में चार एएलएस एंबुलेंस हैं। इसमें एक शिफ्ट में दो स्टाफ तैनात रहता है। यानि चार एंबुलेंस पर 24 घंटे में 16 लोगों का स्टाफ रहता है। जीवीके कंपनी ने 16 अक्तूबर को इनकी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इससे स्टाफ में बेरोजगार होने की आशंका के चलते खलबली मची हुई है। नोटिस में लिखा है कि जीवीके कंपनी का उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एएलएस एंबुलेंस संचालन का अनुबंध स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सभी कर्मचारी संस्था के कार्यों से जुड़े कागजात, फाइल, रिकार्ड्स व अन्य सामग्री अपने कार्य दिवस के अंतिम दिन जमा कर दें। यह एंबुलेंस गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हुई हैं। अगर गंभीर मरीजों को चिकित्सक दिल्ली, आगरा, या लखनऊ रेफर करते हैं तो इन्हीं वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया जाता है। इनमें से दो एंबुलेंस कोरोना के मरीजों को लाने-ले जाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोग्राम मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी का अनुबंध समाप्त हो रहा है। इसलिए एएलएस एंबुलेंस को सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा पहले की तरह चलती रहेंगी।

साथी बहाल न किए तो करेंगे आंदोलन
शिकोहाबाद। 108, 102 एवं एएलएस एंबुलेंस सेवा संघ के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि अगर हमारे साथियों को बहाल नहीं किया गया और जनता को उचित सेवा नहीं दी गई तो हम आंदोलन करेंगे। सबसे पहले कर्मचारियों को ड्यूटी दिलाना और दूसरा फर्ज जनता के हितार्थ लड़ाई लड़ना है। बताया कि 21 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे के नेतृत्व में श्रम आयोग का घेराव किया जाएगा। इसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed