फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ambubachi Mahotsav: The doors of Maa Kamakhya will be closed tomorrow at 5 am.

अंबुबाची महोत्सव : कल सुबह 5 बजे बंद हो जाएंगे मां कामाख्या के पट

Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ambubachi Mahotsav: The doors of Maa Kamakhya will be closed tomorrow at 5 am.
मां कामाख्या का विग्रह - फोटो : मां कामाख्या का विग्रह
जसराना। क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कामाख्या धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक पांच दिवसीय अंबुबाची महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार (22 जून) को सुबह मंगला आरती के बाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ मां कामाख्या देवी के गर्भ गृह के पट भक्तों के लिए तीन दिनों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि मां के रजस्वला होने के कारण तीन दिनों तक उनके दर्शन पूरी तरह वर्जित रहेंगे। इस अवधि में मां को होने वाली पीड़ा से बचाने के लिए मंदिर परिसर में दिन-रात अखंड भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन तीन दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों के लिए अग्नि पर पका हुआ भोजन करना पूरी तरह वर्जित माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों मां की विशेष भक्ति करने वाले श्रद्धालुओं पर मां कामाख्या की असीम कृपा बरसती है। मंदिर के पुजारी सतीश शास्त्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष नौ महिलाओं को मां की विशेष पूजा-अर्चना और पट बंद करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


ये महिलाएं करेंगी पट बंद
ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत, दीपिका गुप्ता (छर्रा, अलीगढ़), अन्नू चौहान (जसराना), सोनी गुप्ता (सिढ़पुरा), देविका गुप्ता (अलीगढ़), अनुराधा मिश्रा (कुरावली), रजनी गुप्ता (जसराना), डॉली चतुर्वेदी (छिबरामऊ) और अर्चना गुप्ता (दिल्ली) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव की मुख्य तिथियां
22 जून को सुबह 5 बजे: मंगला आरती और आम भक्तों के दर्शन के बाद मां का लाल श्रृंगार उतारा जाएगा। इसके बाद सफेद वस्त्रों से मां का अलौकिक श्रृंगार कर पट बंद कर दिए जाएंगे।
24 जून: पूरे जसराना नगर में मां कामाख्या की भव्य पोशाक यात्रा एवं छप्पन भोग शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।
25 जून: मां के पट दोबारा खोले जाएंगे, जिसके बाद सभी भक्तों को मां के अत्यंत आकर्षक, दिव्य और नव-श्रृंगार रूप के दर्शन प्राप्त हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed