फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ambedkar statue in Sali miscreants broke

सैलई में शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी

Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue in Sali miscreants broke
सैलई में शरारती तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैलई में शनिवार की रात शरारती तत्वों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। लोगों को इसकी जानकारी रविवार की सुबह हुई। इस पर उन्होंने इसकी सूचना क्षेत्रीय लोगों के साथ बसपा नेताओं को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नई प्रतिमा लगवा कर मामले को शांत कराया। साथ ही शरारती तत्वों पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सैलई स्थित बौद्ध बिहार पार्क में अंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। पार्क में लगी अंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार रात शरारती लोगों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा खंडित होने जानकारी पर बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, खालिद नसीर, शैलेंद्र यादव, लोकेश कुमार, टीटू प्रधान, जितेंद्र कुमार के साथ बहुजन चेतना फाउंडेशन के सहसंयोजक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच काफी संख्या में अंबेडकर अनुयायी भी एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना का विरोध किया। सीओ सिटी ओमकार यादव के साथ कोतवाल रामगढ़ अनिल कुमार, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए बसपा नेताओं से बात की। साथ ही नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इस पर बसपा नेताओं के साथ अंबेडकर अनुयायी मान गए। कोतवाल रामगढ़ ने शिकोहाबाद से नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित करा दी। रामगढ़ थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि प्रतिमा खंडित करने के पीछे किसी सिरफिरे का हाथ है।
विज्ञापन

चंदे से बना फाउंडेशन
पुरानी प्रतिमा वाले स्थान पर नई प्रतिमा को स्थापित नहीं कराया गया था। इसके लिए बौद्धपार्क में ही दूसरे स्थान अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कराने के लिए लोगों ने फाउंडेशन निर्माण के लिए आपस में चंदा किया। यह जानकारी बहुजन चेतना फाउंडेशन के संयोजक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने दी है। उधर, मामले पर भाजपा नेताओं ने भी रोष व्यक्त किया है। उन्होेंने शरारती लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान महानगर पूर्व मंत्री व अनुसूचित मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र सुमन, राजू पुष्कर, राजेंद्र, प्रमोद सैनी, निधि सिंह, केके गांधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed