{"_id":"6a29a3bc05e8a4763506408b","slug":"altercation-between-young-man-and-woman-at-petrol-pump-stalking-alleged-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-176972-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पेट्रोल पंप पर युवक-युवती में मारपीट, पीछा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पेट्रोल पंप पर युवक-युवती में मारपीट, पीछा करने का आरोप
Wed, 10 Jun 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार देर शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक और युवती के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। युवती ने युवक पर काफी समय से पीछा कर परेशान करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
महावीर नगर स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान सर्विस रोड से पेट्रोल पंप पर बाइक चढ़ाते समय पीछे होते ही उसकी बाइक वहां मौजूद युवती से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। युवती का आरोप था कि युवक काफी समय से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। पेट्रोल पंप पर मारपीट होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और समझाकर मामला शांत कराया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।