फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Allegation of negligence on the doctors and staff of private hospital, gave Tahrir

प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, दी तहरीर

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Allegation of negligence on the doctors and staff of private hospital, gave Tahrir
शिकोहाबाद। जसलई निवासी योगेश ने एटा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगा कर ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। जिससे उसके छोटे भाई की पत्नी की डिलेवरी के बाद हालत खराब हो गई और आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़ित ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन करने तथा इस दौरान उसकी पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जसलई निवासी योगेश पुत्र वीरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि उसके छोटे भाई की पत्नी मिथलेश पत्नी पंकज 14 सितंबर को सुबह 8 बजे प्रसव पीड़ा से परेशान थी थी। परिजन उसको लेकर एटा रोड स्थित एक अस्पताल पहुंचे। यहां तैनात नर्स ने कहा कि ऑपरेशन होगा। कुछ ही देर में डॉक्टर और स्टाफ पहुंचा और उसकी मर्जी के बगैर भाई की पत्नी का ऑपरेशन करने लगे। आरोप है कि स्टाफ द्वारा गलत इंजेक्शन और लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन किया, जिससे पीड़िता के शरीर में संक्रमण फैल गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मिथलेश के पति पंकज से सादा कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन

उसके बाद स्टाफ ने उससे कहा कि इनकी हालत खराब हो रही है, तत्काल दूसरे अस्पताल में ले जाओ। परिजन उसको लेकर आगरा गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। डॉक्टर की जांच कराने के लिए सीएमओ को भेजा गया है। सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed