फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Allegation of beating and gang rape of married woman for dowry

Firozabad News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटने व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Allegation of beating and gang rape of married woman for dowry
टूंडला। अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता ने ससुरालियों पर पीटने और घर से निकालने व बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आराेप लगाया है। मामले में पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर पति सहित छह ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कासगंज के थाना सोरों अंतर्गत एक गांव निवासी एक युवती की शादी 2017 में थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर उसने कासगंज व फिरोजाबाद न्यायालय में भरण पोषण व पिटाई का वाद दायर कर दिया था। कोर्ट से बचने के लिए ददिया ससुर उसे 26 अगस्त को राजीनामा कराकर घर ले आए थे। ससुराल में दो चार दिन उसे अच्छे से रखा गया।
विज्ञापन

इसके बाद 31 अगस्त की रात ससुरारीजन ने उसे कमरे में सोते समय रस्सी से बांध दिया। रात 10 बजे उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया तथा पति और मुसिया ससुर ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। एक सितंबर को सुबह सात बजे उसके साथ फिर से पिटाई की गई। पास के लोगों ने उसके मायके में सूचना दे दी। जानकारी पर मायके वाले उसे लेने पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके साथ भी पिटाई की। उन्होंने फाेन कर पुलिस बुलाई, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। तब उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर विवाहिता ने पति, सास, ननद, देवरानी, मुसिया ससुर, मुसिया सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed