फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   All villages of the district will be connected to roadways bus facility, survey completed

Firozabad News: रोडवेज बस सुविधा से जुड़ेंगे जिले के सभी गांव, सर्वे पूरा

Sat, 09 Dec 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
All villages of the district will be connected to roadways bus facility, survey completed
फिरोजाबाद। जल्द ही गांव-गांव तक लोगों को रोडवेज बसों की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा किए गए सर्वे का काम इसके लिए पूरा किया जा चुका है। विभाग जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी भेजेगा, जिसके बाद कितनी बसों का संचालन यहां हो सकेगा। इस बारे में परिवहन विभाग द्वारा फैसला लिया जाएगा। इससे आवागमन के लिए लोगों को इधर-उधर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक सभी छह तहसील मुख्यालयों पर ही रोडवेज की बसों का संचालन किया जा रहा है। जिले में 564 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में गांवों के लोगों को रोडवेज बसों से सफर करने के लिए ब्लाॅक मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर पहुंचने में खासी परेशानी उठाना पड़ती है। केंद्र सरकार के स्तर से जिले के ऐसे गांवों को सीधे परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत एआरटीओ व एआरएम की संयुक्त टीम को गावों की कनेक्टिविटी का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरएम शिकोहाबाद शशि रानी ने गांवों का भ्रमण कर सर्वे का कार्य शुरू किया है। करीब 90 फीसदी से अधिक सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अब यहां से भेजी जाने वाली रिपोर्ट मिलने के बाद शासन की ओर से जिले के दूरदराज स्थित गांवों के लोगों को सीधे निगम की बसों से यात्रा की सुविधा मुहैया कराने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed