फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Alert was seen regarding Omicron, shops were closed

ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट दिखी खाकी, बंद कराई दुकानें

Sun, 26 Dec 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Alert was seen regarding Omicron, shops were closed
ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट दिखी खाकी, बंद कराई दुकानें
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश में 25 दिसंबर की रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का पालन कराने को खाकी शनिवार को बाजार में सक्रिय रही। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल खुद आसफाबाद चौराहे से होते हुए सुभाष तिराहे पहुंचे। बस स्टैंड के सामने खुली दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की हिदायत दी।

एसएसपी ने सुभाष तिराहे पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं शहर के थाना उत्तर के प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे, रसूलपुर थाना प्रभारी कमलेश सिंह, रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा व दक्षिण थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह, थाना लाइनपार के प्रभारी निरीक्षक के साथ बैठक की। सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि ओमिक्रॉन को लेकर खास सावधानी बरतें। चेतावनी के बाद यदि दुकानदार दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। रात्रि में कारखानों से काम करके लौटने वाले श्रमिकों को रोका और हिदायत दी कि वह पहचान पत्र साथ लाएं। वहीं सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने प्रमुख चौराहों पर चेकिंग कराई। बाइक एवं वाहनों के साथ आने वालों को हिदायत दी कि रात 11 बजे के बाद कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed